मुख्य समाचार

प्रदेश में कोविड की स्थिति को मध्यनज़र रखते हुए बैठक का किया आयोजन


ब्यूरो रिपोर्ट,

प्रदेश में कोविड की स्थिति को मध्यनज़र रखते हुए आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय के सभागार में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया । सचिव स्वास्थ्य ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश के जिला स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड ड्रिल का आयोजन किया जा चुका है, जो कि 13 दिसम्बर से 17 दिसम्बर तक चला | त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में सर्दी, खांसी और इन्फ्लुएंजा (ILI व SARI) के मामलों की जांच के निर्देश दिए गए हैं । गत 10 दिनों में प्रदेश में कोविड के केवल 2 मामले सामने आये हैं ।

सचिव स्वास्थ्य ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मंडी मेडिकल कॉलेज में प्रदेश की पहली INSACOG लैब स्थापित की हुई है, जो कि भारत सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त है, जहाँ whole genomic sequencing के द्वारा कोविड के किसी भी वैरिएंट का पता लगाया जा सकता है। फ़िलहाल प्रदेश में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है और प्रदेश सरकार किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम है। प्रदेश भर के स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 8234 बेड हैं, जिसमें से 1187 आक्सिजन सपॉर्टिड आइसोलेशन बेड, 325 आईसीयू बेड और 333 वेंटीलैटर बेड हैं, प्रदेश में कुल 795 वेंटीलेटर, 4323 आक्सिजन कॉन्सेंटरेटर, 9650 आक्सिजन सिलेंडर, 46 प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन प्लांट्स व 4 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स हैं। सचिव स्वास्थ्य ने आम जन मानस से आग्रह किया है कि यदि किसी को भी सर्दी, खांसी व बुखार हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में अपनी जाँच करवाएं ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago