Uncategorized

हिमाचल की अंडर-19 वाॅलीबाल टीम गुजरात में दिखाएगी अपने जौहर

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश के छात्र वर्ग की अंडर -19 टीम गुजरात में तीन जनवरी से होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बाॅलीवाल प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगी । जिसमें राजगढ़ के भाणत गांव के पारस पुंडीर कप्तान की भूमिका निभाएगे । बता दें कि पारस पुंडीर दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 बाॅलीवाल प्रतियोगिता में भाग ले रहें हैं । बीते वर्ष इन्होने भोपाल में राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 बाॅलीवाल प्रतियोगिता में भाग लिया था । पारस पुंडीर के पिता रणदीप सिंह ठाकुर भी अपने समय में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं और वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में बतौर शारीरिक अध्यापक सेवारत हैं। पारस पुंडीर को वाॅलीबाल खेलने की शिक्षा अपने पिता रणदीप सिंह ठाकुर से मिली है । उन्होने बताया कि पारस की बचपन से ही खेल के प्रति काफी रूचि रही है ।
पारस पुंडीर इन दिनों ऊना के स्पोर्टस होस्टल में शिक्षा ग्रहण कर रहा है । पारस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के छात्र वर्ग की अंडर -19 टीम गुजरात पहूंच गई है, जहां पर तीन जनवरी से राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 बाॅलीवाल प्रतियोगिता होने जा रही है । पारस ने बताया कि बीते दिनों 28 से 31 दिसंबर तक शिमला के भट्टाकुफर में उनके लिए कोचिंग कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया है । यह कोंचिंग कैंप मुख्य कोच प्रदीप सावंत की देखरेख में सम्पन्न हुआ । पारस पुंडीर के वाॅलीबाल के कप्तान बनने से समूचे राजगढ़ व भाणत क्षेत्र में प्रसन्नता का महौल है और उनके पिता रणदीप सिंह ठाकुर को दूरभाष पर बधाईयां मिल रही है ।

पारस ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 बाॅलीवाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से 12 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । उन्होने अपनी इस सफलता का श्रेय कोच वीरेन्द्र ठाकुर और संजीव कुमार को दिया है । उन्होने बताया कि उनकी टीम गुजरात में भी अच्छा प्रदर्शन करके प्रदेश का नाम ऊंचा करेगी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago