मुख्य समाचार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को सोलन में भी होगा भव्य आयोजन

सोलन (कमलजीत),
हिंदू धर्म में 22 जनवरी 2024 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा, क्योंकि इस दिन सालों बाद अयोध्या में रामलला अपने भव्य राम मंदिर में विराजित होंगे। श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम दौर में है। पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी । इस दिशा में कार्य करते हुए जिला सोलन की तीन जानी-मानी संस्थाएं भी 22 जनवरी को शहर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है । बीते कल मुरारी मार्केट हॉल में सनातन धर्म, श्याम परिवार सोलन ट्रस्ट और अग्रवाल महासभा इन तीनों संस्थाओं ने एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता सनातन धर्म सभा के प्रधान रामकुमार बिंदल ने की। बिंदल ने उपस्थित सभी सदस्यो के साथ राम मंदिर के लिए किस तरह से कार सेवको ने कार्य किया था। उसकी यादे भी सांझा की । बैठक मे तय हुआ है कि 22 जनवरी को सोलन शहर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिस तरह अयोध्या में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा । उसी तरह सोलन में भी भव्य झांकियां के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी और भगवान राम के आदर्शों के बारे में जन-जन को अवगत करवाया जाए।
मुरारी मार्केट में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शाम परिवार सोलन ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार अशोक गुप्ता को कार्यक्रम में आयोजित भव्य झांकियां की व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है। श्याम परिवार के चेयरमैन राकेश अग्रवाल व प्रधान त्रिलोक अग्रवाल, अग्रवाल सभा के प्रधान व श्याम परिवार के सदस्य दिनेश गर्ग, रामकुमार बिंदल ने सयुक्त यह निर्णय लिया कि कार्यक्रम भव्य, सुंदर व सुरक्षित हो, इसके लिए जल्द ही कमेटीयों का गंठन कर दिया जाएगा। संस्थाओ ने सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओ से आह्वान किया है कि इस दिन को यादगार बनाने के लिए आगे आएं।
इस बैठक में श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान रामकुमार बिंदल, अग्रवाल सभा के प्रधान दिनेश गर्ग, श्याम परिवार सोलन ट्रस्ट के प्रधान त्रिलोक अग्रवाल, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता, श्याम परिवार सोलन ट्रस्ट से अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मुख्य सलाहकार अशोक गुप्ता, उप प्रधान राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल गोयल, मेंबर पंकज तायल, अनुज गुप्ता, गौरव गुप्ता, राकेश अग्रवाल, मुकेश मित्तल, हैप्पी अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

झाकड़ी परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों और परिजनों ने किया योगाभ्यास

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

2 hours ago

लापरवाही पर गिरी गाज: न्यू शिमला थाना के SHO हटाए गए, पुलिस विभाग ने दिया सख्त संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर सख्त रुख…

2 hours ago

रामपुर परियोजना h में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

3 hours ago

शराब के नशे में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

ब्यूरो रिपोर्ट सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र…

4 hours ago

कोरम पूरा न होने से टला नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव, 24 को होगी अगली बैठक

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: नगर परिषद के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष के…

4 hours ago

सरकाघाट में एचआरटीसी बस सड़क से पलटी, चालक-परिचालक समेत एक यात्री घायल, बड़ा हादसा टला

मंडी (नितेश सेनी , संवाददाता ), मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल…

5 hours ago