सोलन (कमलजीत, संवाददाता),
जिला सोलन में अंडर-12 स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता की जिला स्तरीय टीम जो राज्य स्तरीय अंडर 12 स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सुजानपुर टिहरा में 25 अक्टूबर को पहुंची है | इस प्रतियोगिता में जिला सोलन के नौ खण्डों से 90 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं | इसमें खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु छात्र तथा छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है, इसमें नौनिहाल खूब पसीना बहा रहे हैं | आज हुई मार्चपास्ट प्रतियोगिता में जिला सोलन के प्रतिभागियों ने 12 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है | नौनिहालों ने य़ह उपलब्धि खेलकूद प्रतियोगिता के 26 वर्षों के इतिहास में पहली बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है |
जिला सोलन के प्रतिभागी जिला स्कूली क्रीड़ा संघ के सचिव व जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री रजनीश कौशिक की देख रेख में अपना जौहर दिखा रहे है तथा जिला सोलन के प्रशिक्षित अध्यापक इनका मार्गदर्शन कर रहे हैं आज हुई प्रतियोगिता में कबड्डी में जिला सोलन के प्रतिभागियों ने चंबा के कोहराया तथा छात्रा वर्ग में कबड्डी में जिला सोलन की छात्राओं ने जिला बिलासपुर की छात्राओं को हराया तथा छात्र बैडमिंटन में जिला सोलन के प्रतिभागियों ने जिला लाहौल स्पीति के प्रतिभागियों को हराया |
इस प्रतियोगिता में मनोहर सिंह, खंड राम शहर के अध्यक्ष गुरमेल चौधरी, खंड सोलन के अध्यक्ष राजकुमार, खंड धुन्दन के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, मोहन सिंह, किशोरी राणा, बाबूराम, तेजराम, राजेश गुप्ता, चेतराम, ज्ञानचंद, सुनील कुमार, श्यामलाल गौतम, देशराज, संदीप, अमित, प्रदीप, मदन मोहन, जोगिंदर, अनिल, दौलत राम, चमन, नरेश, मदन, आशा शर्मा, रीना शर्मा व अन्य अध्यापक बच्चों का सहयोग कर रहे हैं । य़ह जानकारी जिला सोलन दल प्रभारी व धुन्दन के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने दी |
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…