रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ),
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026 को राजभाषा अनुभाग द्वारा 90वीं हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री राजीव कपूर ने अपने संबोधन में राजभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अपने दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदी का प्रयोग न केवल प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाता है, बल्कि संगठन की कार्यकुशलता को भी बढ़ाता है।
कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना था। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान हिंदी के आधिकारिक प्रयोग, पत्राचार, नोटिंग-ड्राफ्टिंग तथा सरल एवं प्रभावी भाषा शैली पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रतिभागियों को राजभाषा नीति, नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी भी दी गई तथा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग हेतु व्यावहारिक सुझाव साझा किए गए।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…