मुख्य समाचार

उदय सिंह अध्यक्ष सुरभि शर्मा बनी CSCA संजौली उपाध्यक्ष

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में सत्र 2023 -24 के लिए केंद्रीय छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र उदय सिंह अध्यक्ष,बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सुरभि शर्मा ने उपाध्यक्ष, बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा रिया ने सचिव, बीए प्रथम वर्ष की दिव्य ज्योति ने सह सचिव की शपथ ग्रहण की।इस समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य भारती भाखड़ा ने की। प्राचार्य ने केंद्रीय छात्र संघ के चार प्रमुख सदस्यों को शपथ दिलाई तत्पश्चात कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसमें मीनाक्षी कशिश, मयंक, तनीषा,खुशी शर्मा, अंकिता ठाकुर,अमीषा,शिवांगी, मीनाक्षी, हर्षिता, दिव्यांश, ईशा, प्राजंलि,सेजल तथा विशाल कौंडल ने कक्षा प्रतिनिधि के रूप में शपथ ग्रहण की। स्पर्श ने रोवर, श्रुति शर्मा ने रेंजर आस्था शर्मा और गौरव शर्मा ने एनएसएस, सोनिका वर्मा और मुकुल वर्मा ने एनसीसी, अनिका और प्रवेश शर्मा ने खेल,अखिल कुमार तथा रितिक सूद ने कल्चरल, दीक्षा और शबनम भारद्वाज ने समिति और क्लब के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के बाद सत्र 2023- 24 के अध्यक्ष उदय सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वो महाविधालय को अपना पूरा सहयोग देने में प्रयासरत रहेंगे। इन्होंने महाविद्यालय में होने वाली सभी गतिविधियों में संपूर्ण छात्र परिषद के साथ महाविद्यालय को सहयोग देने का वादा किया।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नियमानुसार इस छात्र संघ का गठन मेरिट के आधार पर किया गया, जिसमें छात्रों का पिछली कक्षा का प्रदर्शन देखा गया। 2014 से हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव पर लगाई गई रोक के कारण वरीयता के आधार पर चयन हुआ।कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्राचार्य भारती भागड़ा ने समस्त केंद्रीय छात्र संघ को बधाई दी और इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करने के लिए गठित समिति को भी बधाई दी। समिति के संयोजक डॉक्टर नरेश वर्मा ने नवगठित छात्र संघ को उनकी संवैधानिक जिम्मेदारियां समझाते हुए वार्षिक कार्य प्रणाली के बारे में समझाया और महाविद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉक्टर हेमलता शर्मा ने किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

12 hours ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

20 hours ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

22 hours ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

22 hours ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

1 day ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

2 days ago