मुख्य समाचार

कारदार खुद करें पूजा, खुद उठाएं बाजा और खुद भरें गुर की कटार तभी होंगें सर्वोपरि : गुर-पुजारी संघ

कुल्लू, (आशा डोगरा),

देवी-देवता पुजारी व गुर संघ ने कारदारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दशहरा पर्व से ठीक पहले कारदारों को चेतावनी भी दे डाली है। पुजारी-गुर संघ ने कारदारों को स्पष्ट किया है कि कारदार देवी-देवताओं के सर्वोपरि तभी होंगें जब वे देवता की सारी चाकरी खुद करेंगें। कारदार खुद पूजा करें,खुद बाजा उठाएं और खुद ही गुर की भूमिका निभा कर अपने पेट में कटार भरें। पुजारी-गुर संघ की एक संयुक्त बैठक हुई और इस बैठक में कारदार संघ के उस बयान का विरोध किया गया जिसमें कहा गया है कि देवी-देवताओं के सर्वो परी कारदार ही है अन्य कोई नहीं। पुजारी कल्याण संघ के अध्यक्ष धनी राम चौहान ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से देव समाज में दरार पड़ती है और इस तरह का बयान भर्मित करने बाला है। उन्होंने कहा कि देव समाज तीन स्तंभों पर टिका है। जिसमें पुजारी, गुर व बजयंत्री शामिल है और कारदार सिर्फ मैनेजमेंट का कार्य करता है, लेकिन कारदार जिला प्रशासन व सरकार के समक्ष अपने आप को ही देव समाज का सर्वोपरि बता रहा है। उन्होंने कहा कि पुजारी के बीना देवता की सुवह नहीं होती और पुजारी देवता के अंग संग 24 घण्टे रहता है। इसी तरह बजयंत्री के बिना देवता चल ही नहीं पाता और गुर के बिना देव बाणी नहीं हो सकती। इन तीन स्तंभों के बिना देवता अधूरा है और देवनीति चल ही नहीं सकती लेकिन कारदार संघ प्रशासन के सामने देवता का ठेकेदार बना हुआ है और इन तीन स्तंभों की समस्याओं के बारे कोई बात नहीं करता। उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर को तीनों संघों की सामूहिक बैठक देव सदन में होगी और आगामी रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि कारदारों का यही रवैया रहा तो यह लड़ाई लंबी चलेगी। गौर रहे कि पुजारी, गुर व बजयंत्री संघ की मांग रही है कि उनके संघ को भी दशहरा कमेटी का स्थाई सदस्य बनाया जाए और पुजारी संघ को देव सदन में कार्यालय दिया जाए। लेकिन कारदार संघ इनकी मांगों को सिरे नहीं चढ़ने दे रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

2 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

21 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

23 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago