अपराध /दुर्घटना

पांवटा क्षेत्र से 6.15 लाख कीमत की 20,500 लीटर अवैध शराब बरामद

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी सिरमौर हिमांशु आर. पंवर ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 18 अक्तूबर 2023 को जिला के पांवटा क्षेत्र के टोका नगला नामक स्थान पर अलग-अलग जगहों से करीब 20500 लीटर अवैध शराब (लाहन) पकड़ी गई है जिसकी कीमत लगभग 6.15 लाख रुपये बनती है। हिमांशु पंवार ने बताया कि अवैध शराब पकड़ने के लिए आयुक्त हि.प्र. राज्य कर एवं आबकारी डा. यूनुस खान के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम में संदीप अत्री एसीएसटीआई (अबकारी), एएसटीईओ (अबकारी) भूपेंद्र सिंह, एएसटीईओ सतौन सन्नी वर्मा, एएसटीईओ पांवटा-1 धनीराम, एएसटीईओ पांवटा-2 राम पाल अदि की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की भटिटयां व उनसे जुड़े लोगों को पकड़ने हेतु पांवटा क्षेत्र के टोका नगला स्थान पर घने जंगलों में करीब 5 किलोमीटर अंदर तक ट्रैकिंग करने के उपरांत यह सफलता प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब निकालने के लिये चल रही तीन भटिटयों का पता चला जो दूर-दूर स्थित थीं। पहले स्थान पर आग पर रखे गए ड्रमों और फर्मेंटेशन के लिए रखे के अन्य ड्रमों और तालाबों में रखी गई लाहन का पता चला। यहां पकड़े गये लाहन की अनुमानित मात्रा 7000 लीटर है। पहली भट्टी से लगभग 1 किलोमीटर दूर दूसरी भट्टी पर लगभग 4000 लीटर लाहन पकड़ी गई। इसके बाद टीम को तीसरी चालू भट्टी का पता चला जो सबसे बड़ी थी। यहां भी लाहन को अलग-अलग ड्रमों व तालाबों में आग पर फर्मेंटेशन के लिए रखा गया था। यहां पकड़े गये लाहन की अनुमानित मात्रा 9500 लीटर है। पकड़ी सारी शराब (लाहन) को विधिवत वीडियोग्राफी के उपरांत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। हिमांशु पंवर ने बताया कि यह सभी भटिटयां घने जंगलों में नदी के किनारे स्थित थीं और उन तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शराब तस्करों और अवैध कारोबार करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

3 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

22 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago