मुख्य समाचार

एनएस बंजार इकाई ने किया “मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी” कार्यक्रम का आयोजन

कुल्लू,(आशा डोगरा),

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं राष्टीय सेवा योजना बंजार इकाई के द्वारा “मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को चुनावी प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करना और मतदाता के रूप में छात्र छात्राओं की भूमिका से अवगत करवाना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचन साक्षरता क्लब के समन्वयक डा० योग राज के द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि के रूप में बंजार महाविद्यालय के प्राचार्य डा० जोगिंदर सिंह ठाकुर उपस्थित रहे इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के प्रबुद्धजनों में से डा० दीपक कुमार, डा० अतुल चौधरी, डा० डावे राम, डा० दूनी चंद राणा, डा० अनिल कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया तत्पश्चात छात्र छात्राओं तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा भाषण,चित्रकला तथा नारा लेखन आदि प्रतियोगिता में भाग लिया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ जोगिंद्र सिंह ठाकुर ने मतदान के महत्व पर अपना वक्तव्य छात्र छात्राओं के समक्ष रखा साथ ही निर्वाचन साक्षरता क्लब के समन्वयक डॉ योग राज ने 18 वर्षा की आयु पूरी कर चुके छात्र छात्राओं को मतदान पहचान पत्र बनाने के लिए तथा मतदाता सूची में नाम अंकित करने के लिए प्रेरित तथा जागरूक किया।कार्यक्रम के अंत में निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्य प्रो० रामा नंद ठाकुर के द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव रखा गया और कार्यक्रम का समापन किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

9 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

11 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

11 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

14 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

15 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

15 hours ago