मुख्य समाचार

राजकीय महाविद्यालय ददाहू में छात्राओं को किया गया जागरूक

ददाहु (हेमंत चौहान),

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं को प्राचार्य नीलम कुमारी द्वारा संदेश देकर जागरूक किया गया । संयुक्त राष्ट्र की इस वर्ष की थीम लड़कियों के अधिकारों में निवेश हमारा नेतृत्व हमारा कल्याण है”। बालिकाओं की आवाज को सशक्त करना और उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए । महाविद्यालय की प्राचार्य नीलम कुमारी ने महाविद्यालय की छात्राओं से अपने गांव व अपने आसपास के परिवेश की लड़कियों को भी पढ़ाने, लिखाने व उन्हें सशक्त बनाने की अपील की । इस अवसर पर महाविद्यालय की अंग्रेजी की सहायक प्राध्यापक सुरम्या गोसाई के अलावा शिक्षक व गैर शिक्षक मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

10 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

12 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

12 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

15 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

21 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

21 hours ago