मुख्य समाचार

राजगढ़ में आज पछाद युवा कांग्रेस की एक बैठक का आयोजन

राजगढ़ ( निशेष शर्मा),

राजगढ़ में आज पछाद युवा कांग्रेस की एक बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष और सिरमौर जिला के प्रभारी जयवर्धन खुरान ने की । इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम से पछाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अवगत करवाना था । इसी के माध्यम से आज यूथ जोड़ो और बुथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर जयवर्धन खुराना ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जिस तरह से युवा कांग्रेस आज की घड़ी में कार्य कर रही है, उससे लगता है कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें अधिक से अधिक मार्जिन से कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही है और उन्होंने युवाओं को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर उनके साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तरुण ब्रागटा और छेरिंग नेगी उपस्थित रहे ।
इस बैठक में लगभग पछाद युवा कांग्रेस के 100 से अधिक पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । इस मौके पर सिरमौर जिला के युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा,पछाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल राजगढ़ आईटीआई के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, प्रदेश महासचिव विकास ठाकुर,अनुज ठाकुर विकास कंवर,मनीष ठाकुर ,अतर सिंह, ओम प्रकाश, दिनेश ,राहुल धर्मेंद्र, अरुण ,कमल, अमित, विकास ,इत्यादि मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

6 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

6 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

6 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

7 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

7 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

21 hours ago