मुख्य समाचार

हरिपुरधार में शुरू हुआ आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय कार्यक्रम

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड, संगडाह के अंतर्गत हरिपुरधार में मां भग्यानी माता मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास कार्यालय के प्रतिनिधि मदन राणा ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगडाह विकास खंड के अंतर्गत हरिपुरधार के आसपास की आठ पंचायतों (शिवपुर,बडोल,टिकरी डसाकना,ब्योग टटवा,दिवडी खड़ाह,गैहल,भलौना,भवाई) से प्रत्येक पंचायत से 10-10 युवा स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 70 से 80 युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षित होंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन विषय पर स्वयं सेवकों का गठन करना है जो कि किसी भी प्रकार की स्थानीय आपदाओं में प्रथम प्रतिक्रियाकरता के रूप में त्वरित सेवाएं दे सके।

खंड विकास कार्यालय, संगडाह के प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन राणा ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर स्वयंसेवकों को बुनियादी आपदा प्रबंधन ढांचे व विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। दूसरे दिन गृह रक्षा एवं अग्निशमन सुरक्षा के बारे में विशेषज्ञों द्वारा स्वयंसेवकों को खोज एवं बचाव व प्रयोग गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसी के अनुरूप तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार व अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां जैसे कि मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टायफस, सर्पदंश आदि दैनिक आपदाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से आए हुए जनप्रतिनिधि (प्रधान), वार्ड सदस्य, गैर सरकारी संगठन तथा युवा स्वयंसेवकों सहित नाहन से आए आपदा प्रबंधन समन्वयक राजन कुमार, अरविंद चौहान एवं भूपेंद्र सिंह व अन्य मंदिर कमेटी के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

15 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago