मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
वन्य प्राणी विभाग ने मनाली में वन्य प्राणी सप्ताह मनाया। विभाग ने इस दौरान मनाली के विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों संबंधित जानकारी दी। विभाग ने अपने मनाली के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर प्रेरित किया। विद्यार्थियों को विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा वन्य प्राणियों की जानकारी दी। पक्षी दौड़ भी करवाई गई।
सलोगन प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल की सुधा पहले, डीएवी की ही दीक्षा ने दूसरा व रावमापा मनाली की शालू तामंग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में रावमापा मनाली की अंकिता पहले, डे स्टार की कुमकुम दूसरे व रावमापा मनाली के फ्लोरैंस तीसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग में रावमापा मनाली की रेशमा पहले, डीपीएस के अंशुदास दूसरे व डीएवी के तेंजिन तीसरे स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी में डे स्टार स्कूल पहले, डीपीएस दूसरे व डीएवी तीसरे स्थान पर रहे। इन प्रतियोगिताओं में मनाली के सरकारी व निजी स्कूलों के दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। इन बच्चों को वन्य प्राणी विभाग में पल रहे अनेकों पक्षियों बारे जानकारी दी गई और बच्चो को पक्षियों के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। डीएफओ कुल्लू एंजल चौहान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ राजेश शर्मा, एसीएफ हेमराज व एसीएफ राजेश ठाकुर ने भी प्रतिभागियों को वन्य प्राणियों बारे जानकारी दी |
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…