हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वारा 29 सितंबर शुक्रवार को एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंटनेट की छात्राओं ने विश्वविद्यालय रैंकिंग में तीन स्थान हासिल किए जिसमें प्रियंका भारद्वाज ने 8.67 एसजीपीए के साथ दूसरी रैंक, किरण ने एसजीपीए 8.63 के साथ तीसरी रैंक और पूजा ठाकुर ने 8.29 एसजीपीए के साथ नवां स्थान हासिल किया।
एलआर ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ. आरके गुप्ता और शैक्षणिक निदेशक डॉ. आरपी नैंटा ने इस सफलता के लिए छात्राओं और प्रबंधन विभाग के सभी शिक्षकों को बधाई दी। विभागाध्यक्ष श्रीमती श्वेता गुप्ता ने भी विद्यार्थियों पर गर्व महसूस किया तथा उन्हें खूब बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। एलआर संस्थान ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस किया और उनके आगामी भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।एलआर संस्थान छात्रों को शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करता है। पिछ्ले कई वर्षो से संस्थान विद्यार्थियों को आगे लेकर आया है तथा विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर अपना स्थान बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया है। एलआर संस्थान आगे भी शिक्षा मे गुणवत्ता बनाये रखने मे प्रयत्नशील रहेगा।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…