Categories: Uncategorized

राजगढ़ में आयोजित हुआ पोषण माह कार्यक्रम

निशेष शर्मा (राजगढ़)

 शनिवार को राजगढ़ के अम्बेडकर भवन में पोषण माह अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित करवाया गया | इस कार्यक्रम में उपमंडल दंडाधिकारी राजकुमार ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की | इस बाल विकास परियोजना अधिकारी पवन कुमार ने उपस्थित जनता को बताया कि मोटे अनाजों को अपने भोजन में शामिल किया जाना चाहिये | ये स्वास्थ्य और पोषण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं | इसके अतिरिक्त उन्होंने जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और पोषण को जन अभियान बनाने का भी आह्वान किया |  इस अवसर पर आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करने के लिए पोषण स्टाल्स लगाए , जिसके माध्यम से जनता को पौष्टिक आहार की महत्ता को प्रदर्शित किया | आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने समूहगान के माध्यम से भी पोषण अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई | इस अवसर पर एसडीएम राजकुमार ठाकुर द्वारा छः माह के शिशुओं को अन्नप्राशन भी कराया गया | एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में जनता से पौष्टिक आहार लेने और स्थानीय फल सब्जियों को अपने भोजन में सम्मिलित करने पर जोर दिया ताकि कुपोषण को हराया जा सके |  

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago