Uncategorized

भाजपा पच्छाद की मासिक बैठक राजगढ़ विश्राम गृह में भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
भाजपा पच्छाद की मासिक बैठक राजगढ़ विश्राम गृह में भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में विशेष रूप विधायक रीना कश्यप व भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पच्छाद प्रभारी उपेंद्र शर्मा उपस्थित रहे । बैठक में संघठनात्मक विषयों पर चल रहे कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । विधायक रीना कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर बूथ पर हर घर तक पहुंचाएंगे । विधायक रीना कश्यप ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लगभग 1 साल होने को आ चुका है, लेकिन पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के विकास को ग्रहण लग चुका है । सुक्खू सरकार में पच्छाद में एक भी नया कार्य नही हो पाया है । अपितु पूर्व सरकार द्वारा चल रहे विकासात्मक कार्य भी बंद पड़े है । लेकिन यहाँ के कांग्रेस नेता केवल अपनी राजनीति चमकाने में लगे है | कांग्रेस में अनेकों गुट बन चुके है और वह सब अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे है ।

विधायक ने आरोप लगाया कि पच्छाद के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है यहाँ लोगो को घर द्वार दी जा सुविधाओं को बंद कर दिया गया है व अनेको कार्यलयों को बंद कर दिया गया है । उन्होंने कहा की झूठ बोल कर सत्ता में आई ये सरकार ज्यादा समय तक नही चल पाएगी । प्रदेश की जनता होने वाले लोकसभा चुनाव में इस झूठ का बदला लेगी व प्रदेश से चारो सीटें भाजपा जीतेगी । पच्छाद प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ सशक्तिकरण के लिये ग्राम केंद्रों पर बैठक कर सभी लोगो को जागरूक करने का कार्य भाजपा पदाधिकारी व ग्राम केंद्र प्रभारी करेंगे । इस बैठक मे मंडल पदाधिकारी , मोर्चों के अध्यक्ष ,संयोजक , ग्राम केंद्र प्रभारी , बूथ के त्रिदेव उपस्थित थे |

Himachal Darpan

Recent Posts

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

13 hours ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

1 day ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

1 day ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

1 day ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

2 days ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

2 days ago