मुख्य समाचार

अंगदान पर चंबा मेडिकल कॉलेज में लगाया दो दिवसीय जागरूकता शिविर

चंबा (ब्यूरो रिपोर्ट),

पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा में स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) हिमाचल प्रदेश की ओर से अंगदान पर जागरूकता शिविर लगाया गया। यह शिविर दो दिन तक चला। सोटो के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार ने लोगों को अंगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रेन डेड की स्थिति में व्यक्ति अंगदान करके आठ लोगों का जीवन बचा सकता है। अंगदान किसी भी जाति, वर्ग, आयु व लिंग का व्यक्ति कर सकता है। इसके लिए परिवार जनों की सहमति होना जरूरी है। शिविर के दौरान चंबा मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ राजेश गुलरी के साथ बैठक की गई। इसमें ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार ने ऑर्गन डोनेशन रजिस्ट्री के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि www.sotto himachal.com और www.notto.abdm.gov.in के माध्यम से व्यक्ति घर बैठे अंगदान की शपथ ले सकता है। यह प्रक्रिया आधार लिंक होती है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद व्यक्ति को शपथ पत्र सर्टिफिकेट भी प्राप्त होता है। शिविर के दौरान सैकड़ो लोगों को अंगदान व नेत्रदान के बारे में जागरूक किया गया। कई लोगों ने अंगदान की महत्वता को समझते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

5 minutes ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

3 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

3 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

3 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

4 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

4 hours ago