खेल जगत

प्रधानाचार्य पंकज कुमार बक्शी ने विजेता छात्र-छात्राओ को दी शुभकामनाएं

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

जिला स्तरीय 14 वर्ष से कम आयु के छात्र और छात्राओं की वर्ष 2023 की खेल कूद प्रतियोगिता हाल ही में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कुल नौहराधार में सम्पन्न हो गई है | इस अवसर पर आज सुबह राजगढ़ स्कूल के प्रांगण में प्रधानाचार्य पंकज कुमार बक्शी ने सभी छात्र व छात्राओ को शुभकामनाएं दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की | इस अवसर पर बक्शी ने संबोधित करते हुए बताया कि खेल मनुष्य को शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं। नियमित रूप से कोई खेल खेलने से चित्त प्रसन्न रहता है तथा शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहता है। खेलों में शारीरिक अंगों का ठीक तरह विकास होता है। मन में उल्लास और उत्साह रहने से मनुष्य को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है हमारे जीवन में जितनी  शिक्षा जरुरी है, उसके साथ शरीरिक विकास भी बहुत जरुरी है, जोकि खेल कूद प्रतियोगिताओ से संभव है |

इस खेल कूद प्रतियोगिता की प्रभारी सीमा गुप्ता ने यहाँ मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि इस खेल कूद प्रतियोगिता में आल राउंड बेस्ट का खिताब शिक्षा खण्ड राजगढ़ के नाम रहा है | दोनों वर्गो ने छ, छ ट्रॉफी हासिल कर अपने खण्ड का नाम रोशन किया है | गुप्ता ने बताया कि इसका श्रेय स्कूल के सभी मेहनती शारीरिक अध्यापको को जाता है | इस अवसर पर पीइटी यूनियन ने स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज कुमार बक्शी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया | क्योंकि यह खेल कूद प्रतियोगिता प्रधानाचार्य पंकज कुमार बक्शी की रहनुमाई में सफल हुई |   

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

7 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago