ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),
राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू द्वारा सोमवार को युवा पर्यटन क्लब के सौजन्य से निबंध और कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जोकि हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आधारित थी । कहानी प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की लता ने प्रथम स्थान, द्वितीय वर्ष की रेखा ने दूसरा स्थान और तृतीय वर्ष की निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर तृतीय वर्ष की अंजना, दूसरे स्थान पर द्वितीय वर्ष की पिंकी और तीसरे स्थान पर तृतीय वर्ष की नीतिका रही । इस अवसर पर क्लब के संयोजक व इतिहास विषय के सहायक प्राध्यापक दिनेश कुमार, राजनीतिक शास्त्र के सहायक प्राध्यापक रमेश कुमार, वाणिज्य विषय के डॉक्टर मिल्लाराम, अंग्रेजी विषय की सहायक प्राध्यापिका सुरम्या गोसाई ने निर्णायक की भूमिका निभाई । प्रतियोगिता के अंत में महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य एवं हिंदी विषय की सहायक प्राध्यापिका नीलम कुमारी ने विजेता प्रतिभागियों व छात्र-छात्राओं को अपना संदेश दिया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र छात्राएं मौजूद रहे |
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…