( ब्यूरो रिपोर्ट ),
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के संजौली स्थित हिमुडा कॉलोनी में हुआ। मृतका की पहचान किरण निवासी गांव जयबाग, डाकघर लगोटी, उपमंडल आनी (कुल्लू) के रूप में हुई है। वह संजौली में मुनाल स्कूल के पास हिमुडा कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रही थी।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को स्थानीय निवासियों ने युवती को कमरे में मृत पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने कमरे का गहनता से निरीक्षण किया।
वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। युवती ने यह कदम किस वजह से उठाया अथवा किन परिस्थितियों में उसकी जान गई, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बारिश में 82 प्रतिशत…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। साइबर ठग लोगों की जीवनभर की कमाई पर हाथ साफ करने के…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), धर्मपुर, 27 नवंबर 2026: SIU सोलन की टीम…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने गुप्त सूचना…