Uncategorized

31वां बाल विज्ञान सम्मेलन पूह खंड का आज हुआ समापन

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

पूह खंड दो दिवसीय खंड स्तरीय 31वां बाल विज्ञान सम्मेलन का आज समापन हुआ है | समापन समारोह में किनफेड निदेशक चंद्र गोपाल नेगी ने बतौर मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की है। दो दिवसीय इस बाल विज्ञान सम्मेलन में कुल 110 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया जिसमें कुल चार गतिविधियां आयोजित की गई। इस बाल विज्ञान सम्मेलन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तनमय महक ने प्रथम स्थान, वेदांत बिष्ट व सोनम पालमो ने द्वितीय तथा तृतीय स्थान नेवांग लामो व सृष्टि ने हासिल किया है | वहीं सीनियर वर्ग में छोदन देकित व मेहतरे वीर राहुल ने प्रथम स्थान, यशु और राजवीर ने दूसरा स्थान व तीसरे स्थान पर प्रतिभा व इशिता रही है । वहीं सीनियर सेकेंडरी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सिद्धार्थ चारस व आदर्श राज ने प्रथम स्थान तो वहीं महीमा राज व नीमा टाशी शेरपा ने दूसरा स्थान हासिल किया है ।

मैथ ओलंपाइड में जूनियर वर्ग में प्रगति नेगी ने प्रथम स्थान, तेनजिन नेगी ने दूसरा व मनी नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया है । वहीं सीनियर वर्ग में सुहाना माथस, सौरभ नेगी, तनिश नेगी ने प्रथम दूसरा तथा तृतीय स्थान हासिल किया है । वहीं सीनियर सेकेंडरी वर्ग में रिंगजिन दोर्जे ने प्रथम, सुमन ने दूसरा तथा वेद प्रकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया है । नवीन विज्ञान मॉडल में कुशाल कीर्ति ने प्रथम, विवेक ने दूसरा तथा नताशा ने तीसरा स्थान हासिल किया है । विज्ञान गतिविधि के जूनियर वर्ग में दिव्य लक्ष्मी ने पहला, रीबिका ने दूसरा तथा अनुष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया है । विज्ञान सीनियर वर्ग में नेहा प्रथम, पूर्णिमा दूसरे स्थान पर व पनमा सोनम ने तीसरा स्थान हासिल किया है, तो वहीं सीनियर सेकेंडरी वर्ग में सपना ने प्रथम तथा अंजु ने दूसरा स्थान हासिल किया है । ओवर ऑल प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय लोअर कानम, राजकीय उच्च विद्यालय शलखर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूह ने हासिल किया है । इस दौरान प्रेम प्रकाश नेगी पूर्व प्रधान, ठाकुर लाल नेगी पूर्व बीडीसी अध्यक्ष, उप शिक्षा निदेशक सुरेंद्र नेगी, प्रधानाचार्य रिब्बा दिनेश नेगी, पूर्व विज्ञान पर्यवेक्षक गणेश नेगी, वर्तमान विज्ञान पर्यवेक्षक जितेंद्र नेगी, पूह खण्ड विज्ञान पर्यवेक्षक धर्म भगत आदि मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

1 hour ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

1 hour ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

1 hour ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

2 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

2 hours ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

2 hours ago