अपराध /दुर्घटना

जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में चिट्टा के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में चिट्टा तस्करों के खिलाफ पुलिस को शिकंजा कसने में कामयाबी जरूर मिल रही है, लेकिन चिट्टा का नशा रुकने का नाम नही ले रहा है | ऐसा ही मामले उपमंडल ठियोग के अंतर्गत आने वाले 2 अलग-अलग स्थानों पर सामने आए, जिसमे पुलिस ने 20.74gm चिट्टा/हिरोइन को पकड़ने में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी प्राप्त की | जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पहले केस में पीपी छैला क्षेत्रान्तर्गत गश्त एवं चैकिंग के दौरान वाहन नं. HP09B6565, 10.04 ग्राम चिट्टा/हेरोइन कब्जे से बरामद किया गया | जिसमे पुलिस ने 3 लोगो को पकड़ा है जिसमे साहिल पुत्र हरि कृष्ण निवासी गांव बागड़ा डाकघर गुम्मा तहसील कोटखाई जिला शिमला उम्र 26 वर्ष, बलबीर धांता पुत्र लायक राम निवासी गांव मलाडी डाकघर मोहारी तहसील ठियोग जिला शिमला उम्र 24 वर्ष, अक्षय पुत्र रमेश चौहान निवासी ग्राम डांगवी डाकघर कोकुनाला तहसील ठियोग जिला शिमला उम्र 29 वर्ष मामला दर्ज कर लिया गया है | दूसरा मामला कियारी-कोटखाई मार्ग पर थाना कोटखाई के अधिकार क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से 10.70 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया विवेक चौहान पुत्र लेफ्टिनेंट बाबू लाल निवासी ई-2-12बी, ब्लॉक ई 11, मदनगिरि, फेज-2, दक्षिणी दिल्ली उम्र 23 वर्ष व्ही पुलिस के जान में पाया गया है कि आरोपी थाना ठियोग में दर्ज पिछले मामले से जुड़ा है, जिसमें 22 सितंबर को एक 16 वर्षीय किशोर लड़की को 20 ग्राम हेरोइन के साथ पकडी गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कारवाही की जा रही है |

Himachal Darpan

Recent Posts

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

1 hour ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

1 hour ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

2 hours ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

24 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

1 day ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

1 day ago