राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजगढ़ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हिमाचल प्रदेश यूनियन द्वारा आपदा राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को 51000 रुपए की राशि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी कुछ मांगे भी रखी, जिसमें सरकार द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका को प्रमोशन के लिए 18 से 35 वर्ष की जो आयु सीमा निर्धारित की गई है, उसमें बदलाव किया जाए | क्योंकि आज तक किसी भी विभाग में प्रमोशन के लिए कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है | सरकार के इस फैसले से हमारी बहुत सी सहायिकाएं जो कि करीब 10 वर्षों से अपनी प्रमोशन का इंतजार कर रही है, उन्हे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रमोट किया जाए । सरकार प्रमोशन के लिए कोई भी आयु सीमा न रखें । वहीं मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की प्रदेश अध्यक्षा सुभद्रा ठाकुर, कोषाध्यक्षा बेला देवी और संगठन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका विशेष रूप से उपस्थित रहे |
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…
ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…