मुख्य समाचार

हलोनीपुल में प्राचीन थान देवता मंदिर बनकर तैयार

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजगढ़ उपमंडल की बोहल टालिया पंचायत के हलोनीपुल में प्राचीन थान देवता मंदिर कमेटी ने सांसद सुरेश कश्यप का आभार प्रकट किया है । श्री थान देवता कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान सोम ठाकुर, अनिल ठाकुर, सोमदत शर्मा, विशाल ठाकुर, मनोज शर्मा, यशवंत, जयप्रकाश, चमनलाल, सूरजपाल, प्रताप सिंह, राजेश ठाकुर, देशराज, धर्मेंद्र वर्मा, जितेंद्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, जयप्रकाश आदि स्थानीय लोगो ने सांसद व पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मंदिर चबूतरे व प्रांगण के विकास हेतु दो लाख की राशि देने के लिए आभार प्रकट किया है। कमेटी अध्यक्ष सोम ठाकुर ने बताया कि श्री थान देवता मंदिर हलोनीपुल बनकर तैयार हो गया है, जिसमे पूरे विधि विधान के साथ 26 सितम्बर को कुरुड़ स्थापना की जाएगी व ततपश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।

सोम ठाकुर ने बताया कि 3 अक्टूबर को श्री थान देवता के नाम से मेले का आयोजन बड़े हर्षोल्लास से किया जाएगा । जिसकी शुरुआत थान देवता की पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ होगी । इस मेले के मुख्यातिथि सांसद सुरेश कश्यप व विशिष्ट अथिति स्थानीय विधायक रीना कश्यप होंगी । मेले का मुख्य आकर्षण विशाल दंगल होगा । जिसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ व हिमाचल के नामी पहलवान भाग लेंगे । दंगल में माली की राशि 51000/- होगी । सोम ठाकुर ने सांसद सुरेश कश्यप सहित सभी सहयोग करने वाले लोगो का आभार जताया है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

18 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

18 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

18 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

20 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

22 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

23 hours ago