शिमला में CBI की रेडCPWD और एडवांस स्टडी में दबिश; दोनों दफ्तर से जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिएशिमला में CBI की सुबह से रेड हो रही है। सूत्रों की मानें तो CBI ने एडवांस स्टडी में टेनिस कोर्ट में धांधली के आरोप में यह कार्रवाई की है। CBI टीम ने केंद्र सरकार के कार्यालय CPWD और एडवांस स्टडी दफ्तर में दबिश देकर कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए है।बताया जा रहा है कि एडवांस स्टडी में करीब 52 लाख रुपए से टेनिस कोर्ट बनाया गया है। मौके पर 10 से 15 लाख ही खर्च किए गए है। इस गड़बड़झाले की शिकायत CBI के पास पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद जांच एजैंसी ने पाया कि निर्माण कार्य में व्यापक धांधलियां हुई है।इसके आधार पर आज सुबह से ही शिमला में दो अलग अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। इस दौरान कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए गए है। अभी भी CPWD में CBI की रेड चल रही है।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…