Categories: Uncategorized

सोलन महाविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता

विकल्प सिंह ठाकुर (सोलन)

राजकीय महाविद्यालय सोलन में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर वैश्विक जलवायु परिवर्तन और ओजोन परत के क्षरण के कारणों , प्रभागों व संरक्षण के उपाय इस विषय पर इको क्लब और भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर पोस्टर मेकिंग कंपटीशन और पावर पॉइंट कंपटीशन का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा पोस्टर और पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा ओजोन परत के क्षरण के कारण और संरक्षण के उपाय ,वैश्विक जलवायु परिवर्तन के कारण और प्रभाव , वैश्विक जलवायु परिवर्तन के लिए वैश्विक स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर रीटा शर्मा ने छात्रों को इस प्रकार के जागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज में इनसे संबंधित जानकारी का प्रसार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया । इन प्रतियोगिताओं में डॉक्टर योगेश कुमार, डॉक्टर अनिल ठाकुर और डॉक्टर चमन शर्मा ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया ।इको क्लब की संयोजक प्रोफेसर निवेदिता पाठक ,डॉक्टर एन आर कश्यप ,डॉक्टर प्रेम प्रकाश नेगी ,डॉ मंजू ठाकुर और डॉक्टर तन्वी कपूर के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा इस कार्यक्रम का प्रबंधन और संचालन सुचारू रूप से किया गया ।

पोस्टर मेकिंग कंपटीशन में बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशनुमा, बी ए प्रथम वर्ष के छात्र कार्तिकेय और बीए तृतीय वर्ष के छात्र अमन ने क्रमशः प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अनामिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया । पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा आशिमा ने प्रथम पुरस्कार तथा बी ए द्वितीय वर्ष के छात्र विशाल और बीए तृतीय वर्ष के छात्र मयंक शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर रीटा शर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

4 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

5 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

9 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

9 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

11 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

11 hours ago