मुख्य समाचार

सिरमौर जिला में आए डेंगू के 103 मामले – एल. आर. वर्मा

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर . वर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में डेंगू की रोकथाम के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पांवटा क्षेत्र में डेंगू के काफी मामले आ रहे हैं, इसी प्रकार नाहन शहर में भी डेंगू के मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक 103 मामले डेंगू के पाए गए हैं।

एल. आर. वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की रोकथाम के लिए जनमानस को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा में डेंगू की रोकथाम के लिए बच्चों को जानकारी दी जानी चाहिए। इसी प्रकार पंचायत के माध्यम से भी ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि जिला के सभी अस्पतालों में डेंगू के रोगियों के उपचार के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि अधिकतर मामले में डेंगू के रोगियों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं रहती है किंतु फिर भी एहतियात के तौर पर मामलों में अप्रत्याशीत बढ़ोतरी की सम्भावना को देखते अस्पतालों में अग्रिम तैयारी की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में फागिंग के कार्यों को एक दिन में दो बार सुनिश्चित बनाया जाए, इसके अलावा पानी की निकासी को सही बनाया जाए ताकि गंदी नालियों में डेंगू ना पनप सके। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने स्वास्थ्य पंचायती राज शिक्षा विभाग को मिलकर डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा की कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में भी फॉगिंग का कार्य किया जाना चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डा. विनोद सांगल ने डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो पर विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मोनिषा अग्रवाल, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर , कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, जल शक्ति व संबंधित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

22 minutes ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

48 minutes ago

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज: 82% अधिक बारिश, 29-30 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।…

1 hour ago

होली की रात झगड़े में हत्या, बसंतपुर में दफन मिली युवक की लाश; मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…

2 hours ago

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

3 hours ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

20 hours ago