मुख्य समाचार

सिरमौर जिला में आए 32 नए मतदान केंद्र खोलने के मामलों के प्रस्ताव – एल.आर. वर्मा

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रो के युक्तिकरण के संबंध में निर्वाचन विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सिरमौर जिला में सभी 563 मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के अंतर्गत नए मतदान केंद्र खोलने व उसमें उचित आवश्यक संशोधन करने के लिए 31 अगस्त 2023 तक मतदान केंद्रों का सत्यापन किया गया।

उन्होंने बताया कि 2 सितंबर से 8 सितंबर 2023 तक आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त कर 14 सितंबर 2023 तक प्रस्तावनाएं मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश को भेजी जानी है।
उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला के पांच निर्वाचन क्षेत्र में 44 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिनमें से 32 प्रस्ताव नए मतदान केंद्र खोलने, 3 मतदान केंद्रो के अनुभाग बदलने व 9 केंद्रो के भवन परिवर्तन के प्रस्ताव शामिल है। उन्होंने बताया कि पच्छाद में 11, रेणुका जी में 6,पौंटा साहिब में एक, शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में 14 नए मतदान केंद्र खोलने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जबकि नाहन क्षेत्र से कोई भी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।

तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रतिनिधि कैप्टन सलीम अहमद व विनीत मोहिंद्रा, भाजपा से संजय गोयल और संजय चौहान के अलावा निर्वाचन नायब तहसीलदार नारायण सिंह व निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

5 minutes ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

51 minutes ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

56 minutes ago

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago