मुख्य समाचार

राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला 26 से 28 सितंबर तक सराहां में आयोजित होगा – संजीव धीमान

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्ध राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला इस बार आगामी 26 से 28 सितंबर 2023 तक सराहां में बड़े हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।
यह जानकारी एसडीएम सराहां एवं सदस्य सचिव वामन द्वादशी मेला कमेटी डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने आज उपमंडलाधिकारी कार्यालय सराहां के सभागार में मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस बार मेले का शुभारंभ 26 सितंबर को वामन भगवान की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत वामन देव की शोभा यात्रा मंदिर से खंड विकास अधिकारी के कार्यालय तथा नए बस स्टैंड तक निकाली जाएगी। इस यात्रा में डोलांजी मठ की झांकियां व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां के एनसीसी/स्काउट, होमगार्ड बैंड तथा स्थानीय लोग एवं कलाकार भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि मेले की तीनों संध्याओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केन्द्र होंगे, जिसके लिए प्रदेश के बाहर से भी कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। मेले के दूसरे दिन विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पहलवान भाग लेंगे। मेले में पुरुष कुश्तियों के अलावा महिला कुश्तियों का भी आयोजन किया जाएगा। इन कुश्ती प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के पहलवान भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय एवं प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सराहां में स्थापित विभिन्न बैंकों से भी मेले के सफल आयोजन के लिए अपना सहयोग देने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन कर दिया गया है, जिसमें धार्मिक आयोजन उप समिति, वित्त एवं लेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्मारिका, स्वागत व प्लॉट आवंटन इत्यादि समितियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा रस्साकस्सी, म्यूजिकल चेयर, मेहंदी व चैस सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें 14 से 25 वर्ष, 26 से 50 व 51 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के पुरुष व महिलाएं भाग ले सकते हैं। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इस अवसर पर अरुण कुमार वरिष्ठ प्रबंधक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सराहां, विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

3 minutes ago

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago