राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
8 सितंबर से तहसील नौहराधार के अंतर्गत तलाँगना से एक 34 वर्षीय युवक अचानक से लापता हो जाने से परिवार के लोग खासा परेशान हैं। पीड़ित परिवार युवक के साथ किसी तरह की अनहोनी न हो जाए, इसको लेकर डरा और सहमा हुआ है | 8 सितंबर को कपिल तलाँगना से कांडो गांव जाने को कहकर घर से निकला था, लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटा। युवक के घर न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। गांव के लोग उक्त युवक को ढूंढने समूचे क्षेत्र में जा चुके है, मगर अभी तक उसका कोई पता नही लग पाया है | परिवार के सदस्यों ने कपिल के गुमशुदगी की रिपोर्ट नौहराधार चौकी में कर दी है, अब पुलिस भी उक्त व्यक्ति की तलाश में जुट गई है | परिवारजनों ने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि किसी व्यक्ति को कपिल का पता चले तो पुलिस चौकी नौहराधार को सूचित करें।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…