ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),
नंबरदार जन-कल्याण महासंघ तहसील ददाहू के अध्यक्ष यशवंत ठाकुर ने यहां जारी एक बयान में बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए ददाहू तहसील नंबरदार यूनियन ने स्वैच्छा से 1,01,000 रूपए का अंशदान मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया। इस अवसर पर यशवंत ठाकुर ने कहा कि नंबरदार यूनियन इस आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है | उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए हर वर्ग के लोगों आगे आना चाहिए।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में राज्य महासचिव भीम सिंह चौहान, संगठन महासचिव मान सिंह ठाकुर, मुख्य सलाहकार कलम सिंह अत्री, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जंगवीर ठाकुर, राजकुमार, चंद्रमोहन ठाकुर, सचिव अंकित शर्मा, सह सचिव विरेन्द्र तोमर, प्रैस सचिव नरेश कुमार व अशोक ठाकुर आदि शामिल थे |
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…