मुंबई. (न्यूज़ 18 ) : नई टेक्नोलॉजी का आविष्कार लोगों के जीवन को पहले से बेहतर बनाने के लिए हुआ | कुछ समय से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सबसे ताजा तरीन खोज माना जाता है. क्यूंकि इस तकनीक से कई ऐसी खोज की गई जो सिर्फ शायद हम इंसानो की सोच तक थे | पर क्या अपने सोचा है तब क्या हो सकता है जब कोई इन तकनीकों का प्रयोग लोगों की भलाई की जगह उनके खिलाफ करने लगे? एक ऐसा ही मामला मुंबई से सटे पालघर जिले में सामने आया है, जहां पुलिस ने एक ऐसे युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो AI की मदद से लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो बनाता था. ये युवक वसई इलाके के कलम्ब गांव में रहने वाला आरोपी एक पुलिस अधिकारी का बेटा है. पुलिस के मुताबिक वो इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उनका यौन शोषण करने की कोशिश करता था|
पुलिस का कहना है युवक की इस हरकत का पर्दाफाश उस वक्त हुआ जब एक लड़की के परिवार ने आरोपी के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सबसे चौकाने वाली बात यह है कि आरोपी युवक मुंबई पुलिस के एक अधिकारी का बेटा है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…