ई-पेपर

फोन पर कहा था किडनैप हो गयी हूं, छानबीन की तो मिली अपने बॉयफ्रेंड के साथ

पटना (Bihar News: 18) – बिहार की राजधानी पटना से एक अपहरण का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जिसमें एक छात्रा के अपहरण का केस दर्ज किया गया था | परिवार वालों ने जब उसकी तलाश शुरू की और उसके नंबर पर कॉल की उसका मोबाइल बंद मिला, पूरी जानकरी पुलिस वालों को दी गई | मोबाइल का स्विच ऑन हुआ तो पुलिस वालों ने उससे बातचीत की लड़की ने कहा कि मुझे 5-6 लड़कियों के साथ अपहरणकर्ताओं ने बंधक बना लिया है. वह लोग मेरी किडनी बेच देंगे, वह रो रही थी| इस बिच उसने नहीं बताया की वो कहाँ है , गम हुई छात्रा का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पटना पुलिस हरकत में आई| पुलिस ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की गई तब कुछ सुराग मिले. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तब काफी हद तक जानकारी मिल पाई. पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि वह गुरु प्रताप सिंह के साथ पंजाब में है. पटना पुलिस की एक टीम पंजाब पहुंच गई तब इस बात की जानकारी मिली की छात्रा ने चंडीगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि उसे मां-बाप से खतरा है. इसके बाद वह लुधियाना से संगरूर चली गई. पुलिस उसे लेकर पंजाब के कोर्ट में पहुंची और बयान दर्ज करा दिया. पटना के सिटी एसपी संदीप सिंह ने बताया कि छात्रा ने मुनक कोर्ट में 164 के तहत बयान दिया है कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है. वह अपनी मर्जी से गुरु प्रताप के साथ रहने के लिए आई है.

18 साल की 12वीं की छात्रा कॉलेज जाने के बहाने भागकर पंजाब चली गई और वहां अपने प्रेमी गुरु प्रताप सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी. मिली जानकारी के अनुसार वह 31 जुलाई को पटना जंक्शन पहुंची थी और नकाब लगाकर ट्रेन से पहले दिलदारनगर गई वहाँ पहुंचने के बाद ट्रेन पड़कर लुधियाना चली गई. लुधियाना में वह होटल में एक दिन प्रेमी के साथ रही|

Himachal Darpan

Recent Posts

. राजगढ़ में 10 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काटा, पीठ पर किया हमला; पुलिस ने दर्ज किया मामला

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ के तहत टिक्कर क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे…

8 hours ago

मंडी में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की नगर पंचायत रिवालसर में एक 14 वर्षीय…

13 hours ago

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

1 day ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

2 days ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

2 days ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

2 days ago