राजनीति

चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी करते हैं मंडी की सेपूबड़ी और बदाने की तारिफ, लेकिन आपदा में हिमाचल के लिए नहीं निकला एक शब्द

मंडी (नितेश सैनी) : मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में चुनावों के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंडी की सेपूबड़ी और बदाने की याद आ जाती है। लेकिन आपदा के समय प्रदेश के लिए मोदी एक शब्द भी आजतक बोल नहीं पाए हैं। यह बात प्रतिभा सिंह ने आज देर शाम जिला के विकास खंड सुंदरनगर में बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ ही राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान वे सुंदरनगर के अलसू, गमोहू समेत विभिन्न गांवो में जाकर आपदा प्रभावित परिवारों से मिलीं, उनसे बातचीत की, दुख दर्द बांटा और उन्हें हौंसला देते हुए हर संभव मदद की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं। लेकिन उनके द्वारा अभी तक प्रदेश पर एक बार भी अपनी निगाह नहीं दिखा पाए हैं। प्रदेश में आई आपदा की पूरी जानकारी केंद्र सरकार को दी गई है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आपदा पीड़ितों की मदद उनकी पहली प्राथमिकता है। प्रभावितों के पुनर्वास कार्यों में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ितों के दुख दर्द में बराबर साथ है। सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में सड़कों के निर्माण के लिए राशि जारी करने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार जताया है। इस दौरान पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, विकास खंड अधिकारी विवेक चौहान,तहसीलदार वेद प्रकाश, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हरेंद्र सेन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत शर्मा तथा कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.43 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पांवटा साहिब (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने बीते कल गश्त …

13 hours ago

परवाणू के समाज सेवी सतीश बेरी को मिली जमानत

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू में टेंडर व कोटेशन अनियमितता से जुड़े मामले में…

13 hours ago

पांवटा साहिब में 3 किलो 14 ग्राम भुक्की सहित ट्रक चालक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब, 12 फरवरी : जिला सिरमौर की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

15 hours ago

सीएम की अगुवाई में ऊना में 21 फरवरी को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), डीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठकऊना,…

19 hours ago

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

2 days ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

2 days ago