अपराध /दुर्घटना

मंडी जिला के लूणापानी में ऑटो से टकराई कार, 16 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत

मंडी (नितेश सैनी) : हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हाथों का दौर जारी है ताजा मामले में मंडी जिला के पुलिस थाना बल्ह के तहत चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर लूणापानी में हुई एक कार दुर्घटना में 16 वर्षीय नाबालिग युवती की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक आल्टो कार नेरचौक की तरफ से मंडी जा रही थी कि लूणापानी में अचानक से सड़क के बाहर की तरफ खड़े ऑटो से टकरा गई और उलटी दिशा में मुड़कर नाली में घुस कर पलट गईं. कार में एक युवक व लड़की सवार थे जोकि हादसे में घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी से दोनों को निकाला और मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान दिया पुत्री ओम प्रकाश निवासी गांव पाथा सिध्यानी के रूप में हुई है जोकि अपनी मौसी के घर नेरचौक आई हुई थी। तहसीलदार बल्ह बिपन शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता ओम प्रकाश को 25 हजार रुपए फौरी राहत के तौर पर दिए गए है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया की हादसे में युवती की मौत हुई है बल्ह पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है घटना की जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

6 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

8 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

8 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

11 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

12 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

12 hours ago