Categories: Uncategorized

एबीवीपी राजगढ़ ने किया नवनियुक्त प्राचार्य का स्वागत

निशेष शर्मा (राजगढ़)

शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ इकाई द्वारा राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में नए प्राचार्य डॉ राजेंद्र वर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । एबीवीपी राजगढ़ इकाई द्वारा प्राचार्य राजेंद्र वर्मा का शॉल व टोपी देकर स्वागत किया गया । विद्यार्थी परिषद की राजगढ़ इकाई ने नवनियुक्त प्राचार्य का ध्यान कॉलेज की समस्याओं की तरफ दिलाया । इसके अतिरिक्त कॉलेज के अधूरे पड़े कामों की तरफ भी प्राचार्य का ध्यान दिलाया गया । प्राचार्य राजेंद्र वर्मा ने कहा कि वे महाविद्यालय में अधूरे कार्यों को पूरा कर छात्र हित के लिए हर संभव प्रयास करेंगे । और कॉलेज की सभी समस्याओं का यथासंभव समाधान किया जाएगा ।


इस अवसर पर राजगढ़ कॉलेज की एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष गौरव, इकाई सचिव बृजेश कंवर , उपाध्यक्ष जतिन ठाकुर, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक मनजीत, मीडिया संयोजक भारती और दीक्षा, शगुन, तमन्ना , साहिल, अनिकेत, सौरभ, अंशुल, सुशांत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

2 hours ago

मोहटली में बाइक के सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा सवार, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…

6 hours ago

हिमाचल में अनोखी शादी! न लग्न निकला, न पुरोहित बुलाया… संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…

9 hours ago

कांगड़ा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, घर में कपड़े धोती रह गई रिटायर्ड शिक्षिका, चोर अलमारी का लॉकर खोलकर ले उड़े गहने और नकदी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…

23 hours ago

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 days ago