Categories: Uncategorized

ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना अंशदान

निशेष शर्मा (राजगढ़)

जब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद का एक प्रतिनिधिमंडल, ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव दयालप्यारी की अध्यक्षता में, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू जी से, शिमला स्थित उनके आवास पर मिला। मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए, ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद के कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित मु.2,21,111/(दो लाख,इक्कीस हजार, एक सौ ग्यारह रूपए)की राशि,चेक के माध्यम से, माननीय, मुख्यमंत्री महोदय को, अंशदान के रूप में,भेंट की ।


ब्लॉक कांग्रेस ने,इस आपदा की कठिन घड़ी में, हिमाचल सरकार ने जो सफल प्रबंधन किया है, उसके लिए, मुख्यमंत्री को बधाई व साधुवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल ने, मुख्यमंत्री महोदय को यह आश्वासन दिया कि,इस कठिन घड़ी में,हम आपके साथ खड़े हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि हम मिलकर, राहत कोष के लिए,और भी अंशदान करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि,अब , हिमाचल प्रदेश पर कृपादृष्टि बनाए रखें।
प्रतिनिधिमंडल में, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरुण मेहता, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष जसपाल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष अमन ठाकुर, महामंत्री संजीव तोमर,विजय शर्मा , हेमन्त अत्री,जोन अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, अनिल पुणडीर, वरिष्ठ नेता मुन्नी लाल पंवर, प्रधान अरुणा शर्मा, अरुण ठाकुर,केशव ठाकुर आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल के समीप किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई।…

5 hours ago

लाहौल की मयाड़ घाटी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से HRTC कंडक्टर की मौत

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल की मयाड़…

5 hours ago

कालाअम्ब के गत्ता उद्योग में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में गुरुवार को उस समय…

6 hours ago

सड़क किनारे खेत में जा गिरा ट्रक, चालक व परिचालक सुरक्षित

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), जिला चम्बा के धरवाला–कुंडी तुर सड़क मार्ग पर…

7 hours ago

ददाहू महाविद्यालय में विषय चयन एवं रोजगार अवसरों पर प्रेरक अभिमुखीकरण (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी, ददाहू में नवप्रवेशी…

1 day ago

जोबरंग पुल समस्या के समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय, किसानों की सुविधा हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश:

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज जोबरंग पुल…

1 day ago