हेमंत चौहान (श्रीरेणुका जी)
सिरमौर जिला के संगड़ाह ब्लॉक मे करीब 6 माह से खाली चल रहे BDO के पद पर 2022 के HPAS अधिकारी चिराग शर्मा ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मंगलवार को अपने विभाग कर्मचारियों के साथ पहली मुलाकात में उन्होंने क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों व बाढ़ अथवा भारी बारिश से हुए नुकसान जैसे विषयों पर चर्चा की ।
मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में चिराग ने कहा कि, दूरदराज के गांव से आने वाले लोगों के काम अविलंब निपटाना, सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जल्द लाभार्थियों तक पहुंचाना व लंबित कार्य तय अवधि में पूरे करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। गत माह प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बतौर Assistant Commissioner Development अथवा खंड विकास अधिकारी (on probation) उनकी यह पहली नियुक्ति है। मंडी के जोगिंदर नगर के चिराग शर्मा एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं और इससे पहले वह 3 साल Excise Inspector भी रह चुके हैं और सिरमौर में सेवाएं दे चुके हैं।
गौरतलब है कि, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद संगड़ाह से एसडीएम, बीडीओ, तहसीलदार, ExEn व एसडीओ पीडब्ल्यूडी आदि अधिकारियों के तबादले किए जाने व महीनों उक्त पद खाली रहने तथा यहां विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व एसडीओ कार्यालय बंद किए जाने को भाजपा अथवा विपक्षी दल द्वारा मुख्य मुद्दा बनाया गया था। वर्तमान में इनमें से अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को छोड़ अन्य सभी अधिकारियों के पद भरे जा चुके हैं। एक स्थानीय कांग्रेस नेता के अनुसार जल्द ExEn PWD का खाली पद भी भरा जाएगा, हालांकि डेनोटिफाई अथवा बंद किए गए संस्थान दोबारा शुरू करने संबंधी कोई फैसला हिमाचल सरकार ने अब तक नहीं लिया है।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…