मुख्य समाचार

2880 मेगावाट की दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना (अरुणाचल प्रदेश) के लिए रेलवे साइडिंग के निर्माण हेतु एनएचपीसी एवं राइट्स के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

एनएचपीसी ने निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में 21 अगस्त, 2023 को एनएचपीसी की 2880 मेगावाट की दिबांग बहुउद्देश्यीय परियोजना के लिए पासीघाट (अरुणाचल प्रदेश) में रेलवे साइडिंग के निर्माण हेतु राइट्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। श्री बिश्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं) एनएचपीसी, कार्यपालक निदेशक (दिबांग) और संबंधित कार्यपालक निदेशक, निगम मुख्यालय, एनएचपीसी की उपस्थिति में, इस समझौता ज्ञापन पर महाप्रबंधक (सिविल) दिबांग और कार्यपालक निदेशक, राइट्स द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
एनएचपीसी लिमिटेड भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी है। अपने 25 पावर स्टेशनों के माध्यम से एनएचपीसी की कुल संस्थापित क्षमता 7097.2 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा (पवन और सौर सहित) है, जिसमें सहायक कंपनियों के माध्यम से 1520 मेगावाट शामिल है। राइट्स लिमिटेड एक मिनीरत्न (श्रेणी- I) अनुसूची ‘क’ सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम और भारत में परिवहन परामर्श और इंजीनियरिंग क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था है जिसका विभिन्न क्षेत्रों में विविध सेवाएं प्रदान करने और भौगोलिक पहुंच के मामले में विशिष्‍ट स्‍थान है।
एनएचपीसी और राइट्स के बीच कार्यनीतिक साझेदारी दोनों संगठनों की विशेषज्ञता की पूरक है। अपनी प्रमुख कार्य दक्षता का लाभ उठाते हुए, राइट्स, एक परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में, एनएचपीसी दिबांग और अरुणाचल प्रदेश में अन्य भावी परियोजनाओं के लिए रेल अवसंरचनात्मक सुविधाओं के विकास के लिए व्यापक और कुशल समाधान प्रदान करेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

3 hours ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

12 hours ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

14 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

1 day ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

1 day ago

बिना FASTag टोल देना पड़ेगा महंगा, 10 अप्रैल से UPI भुगतान पर 25% अतिरिक्त शुल्क

ब्यूरो रिपोर्ट। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रणाली को और अधिक सख्त व डिजिटल बनाने…

1 day ago