राजगढ़: पवन तोमर (ब्युरो चीफ ) बैंक किसी से भी फोन पर सीक्रेट पिन संबंधी जानकारी नहीं मांगता है ! यदि ए टी एम् संबंधी कोई भी काल आये तो जानकारी को सांझा न किया जाये ! यह बात राज्य सहकारी बैंक शाखा लानाचेता के शाखा प्रवन्धक शितांशु वरमानी ने ग्राम चन्द्रोना में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर की अध्यक्षता करते हुए कही ! उन्होंने डिजिटल बैंकिंग की सुविधाओं और उसकी सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर लोगो को विस्तार से जानकारी दी और डेबिट व् क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए वरती जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाया | इसके अलावा राज्य सहकारी बैंक की मोबाइल एप्प हिमपैसा के वारे में बताया गया | उन्होंने बताया कि हिमपेसा एप्प बहुत ही सुरक्षित एवं तेज़ साधन है | यदि आप लोग अपने खाते से किसी भी अन्य बैंक में पैसे भेजने चाहते हो तो हिम पैसा एप का अधिक से अधिक इस्तेमाल करे | इस दोरान सुरक्षित ट्रांजक्शन करने की प्रक्रिया के बारे में व बैंकों में खाता खोलने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया गया तथा बैंक से सम्बन्धित जमा व् ऋण स्कीमो सहित ऋण अनुशासन के वारे में विस्तृत जानकारी दी गयी |
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…