मुख्य समाचार

महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अमृत वाटिका का किया गया निर्माण

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा महाविद्यालय में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत वाटिका का निर्माण किया गया, जिसमें 100 से अधिक सजावटी और औषधि पौधों का रोपण किया गया | इसके साथ स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के चारों तरफ स्वयंसेवी ने सफाई की | महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ एस.के गांधी ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया | सभी स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय सेवाएं योजना के प्रोफेसर डॉक्टर शिव भारद्वाज के नेतृत्व में पौधारोपण पर सफाई की | इसके अतिरिक्त डॉक्टर पवन शर्मा और डॉक्टर पंकज ने इस कार्यक्रम को पूरा करने के लिए अपना सहयोग और महाविद्यालय के स्वयंसेवियों को पौधे को उपलब्ध करवाया तथा अन्य सभी आचार्यगण भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे | इस कार्यक्रम में 70 स्वयंसेवियों ने अपनी भागीदारी दर्ज की |

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

4 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

1 day ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

1 day ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago