अपराध /दुर्घटना

एसआईयू टीम ने बस में सवार व्यक्ति से पकड़ा चिट्टा

स्वारघाट (मंदीप राणा, संवाददाता),

जिला बिलासपुर की एसआईयू टीम ने बस में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से चिट्टा पकड़ने में सफलता पाई है। एसआईयू टीम मुख्य आरक्षी अनिल कुमार की अगुवाई में एनएच चंडीगढ़ मनाली के गरामौडा नामक स्थान पर नाकाबंदी करके वाहनों के तलाशी अभियान में जुटी थी। इतने में कीरतपुर की तरफ से पंजाब रोडवेज की बस आई। यह बस अपने रूट चंडीगढ़ से मनाली जा रही थी। जब बस की तलाशी ली जा रही थी तो बस की पिछली सीट पर बैठा युवक पुलिस को देखकर सीट के बीच कुछ छुपाने लगा। जब युवक द्वारा छुपाई गई पुड़िया को चैक किया गया तो इसमें से चिट्टा बरामद हुआ, जोकि वजन करने पर 7.15 ग्राम पाया गया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय विजय कुमार गांव बारवली जिला कुल्लू के रूप में हुई है। डीएसपी नयना देवी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

3 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

3 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

3 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

5 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

7 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

7 hours ago