ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला के सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि 15 अगस्त 2023 तक किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर अपना ईकेवाईसी करवा लें ताकि सरकार द्वारा दिये जाने वाला सस्ता राशन उन्हें उपलब्ध हो सके। जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति सिरमौर विजय सिंह ने कहा कि जो उपभोक्ता निर्धारित तिथि तक अपना ईकेवाईसी नहीं करवायेगा उसे सरकार द्वारा दिये जाने वाला राशन नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता के हितों को देखते हुए, ईकेवाईसी किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर करवाई जा सकती है। जो उपभोक्ता निजी कारणों से अपने मूल स्थान के अलावा हिमाचल के किसी अन्य जिले में रह रहा है वह अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर अपना इकेवाईसी करवा सकता है, यह सुविधा हर जगह उपलब्धा है।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…