Uncategorized

पच्छाद में बरसात से हुए नुकसान का खण्ड विकास अधिकारी ने लिया जायजा

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

विकास खण्ड पच्छाद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का आंकलन करना आरम्भ किया गया है, और इसी के चलते आज विकास खण्ड अधिकारी पच्छाद द्वारा ग्राम पंचायत बाग पशोग, सिरमौरी मन्दिर तथा महलोग लाल टिक्कर में हुए नुकसान का जायजा लिया | इसके अतिरिक्त गत दिनों ग्राम पंचायत धरोटी एवं नैना टिककर तथा सादनाघाट में हुए नुकसान का जायजा लिया गया था | इस मौके पर ग्राम पंचायत बाग़ पशोग के प्रधान राजेश्वरी शर्मा व उप प्रधान रोशन लाल, पंचायत सचिव विशन दत्त एवं वार्ड सदस्य उपस्थित रहे । खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशों के चलते इस आपदा में जिन लोगों के घरों में डंगे या जमीन को नुकसान हुआ है | उनकी रिपोर्ट ग्राम पंचायतों से एकत्रित करके जिला प्रशासन एवं उपायुक्त सिरमौर को भेजी गयी है तथा इन कार्यों को शीघ्र अतिशीघ्र मनरेगा के अंतर्गत करवाया जाएगा | इसके अतिरिक्त विकास खण्ड पच्छाद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायतों द्वारा निर्मित की गयी सड़के जो बरसात के कारण अवरुद्ध हुई है उन्हें शीघ्र यातायात के लिए खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं व सड़कों को हुए नुकसान की रिपोर्ट उपायुक्त सिरमौर की सेवा में प्रेषित की गयी हैं । खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड के अधीन सभी पंचायत पदाधिकारियों/ कर्मचारियों से अपील की गयी है कि बरसात के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए दिन रात कार्य करें, ताकि जनता को राहत प्रदान की जा सके | इसके अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि आपदा के समय सभी सतर्क रहें व राहत व बचाव कार्य हेतु पंचायत का सहयोग करें व आपदा की स्थिति में सम्बन्धित प्रधान / सचिव को सूचित करें |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago