मुख्य समाचार

मनाली : मनाली में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह कुल्लू जिला के मनाली उपमंडल के सासे में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे ।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आकर्षण पुलिस, होमगार्ड, एसएसबी, आइटीबीपी, एनसीसी के कैडिटों की भव्य परेड के अलावा प्रदेश भर के सभी जिलों के सांस्कृतिक दलो द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगा। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए नियत कार्यों का सही प्रकार से कार्यन्वयन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिये। बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने किया। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार, एएसपी आशीष शर्मा, एसडीएम मनाली रमन शर्मा, अटल बिहारी बाजपेई पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी, सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

15 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago