मुख्य समाचार

कुल्लू : एनएचपीसी लिमिटेड और एलिम्को के बीच हुआ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

कुल्लू (ब्यूरो रिपोर्ट),

एनएचपीसी की सीएसआर पहल के तहत एनएचपीसी लिमिटेड और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एएलआईएमसीओ) के बीच 1 अगस्त 2023 को एनएचपीसी निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी की गरिमामयी उपस्थिति में समूह उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) – सीएसआर एवं एसडी, एनएचपीसी तथा महाप्रबंधक (विपणन), एलिम्को द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन के तहत, एनएचपीसी उत्तर और उत्तर पूर्वी राज्यों में स्थित एनएचपीसी परियोजनाओं के आस-पास के लगभग 1000 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के वितरण के लिए सीएसआर के अंतर्गत सहायता प्रदान करेगा। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (सीएसआर एवं एसडी), एनएचपीसी तथा एनएचपीसी, सीएसआर एवं एसडी विभाग और एलिम्को के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

19 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago