मुख्य समाचार

मंडी : आफत की बरसात में निजी बस ऑपरेटरों को हो रहा घाटा

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

प्रर्यटन नगरी मनाली इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हुआ करती थी, लेकिन बीती 9 जुलाई को भारी बारिश के कारण आए महा जलप्रलय ने पर्यटन नगरी मनाली की तस्वीर बदल कर रख दी है। इस महा जलप्रलय के कारण हिमाचल में टूरिस्ट न पहुंचने से जहां मडी से लेकर मनाली तक के होटल कारोबारियों को नुक्सान झेलना पड रहा है, वहीं मंडी से कुल्लू मनाली रूट पर बसें चलाने वाले निजी बस ओपरेटरों के लिए भी मंदी का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि हिमाचल में बारी बारिश के चलते आई आपदा से कीरतपुर-मनाली फोरलेन, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे सहित सैंकड़ों सड़के जगह जगह से प्रभावित हुई है। जिसका सीधा असर अब होटल व्यावसायियों व बस ओपरेटरो पर पड़ रहा है। निजी बस ओपरेटरों की कभी फुल होकर कुल्लू-मनाली जाने वाली बसों में आज इक्का दूक्का सवारियां ही सफर कर रही है। इस त्रासदी के बाद इन बसों में 60 से 70 प्रतिशत सवारियों कम हो गई है। मंडी से प्राइवेट ऑपरेटरों की 120 के करीब बसे है जो मंडी से कुल्लू रूट चलती है, लेकिन इन दिनों 30 से 40 बसे ही इस रूट पर जा रही है। ऑपरेटरों का कहना है कि इन बसों को भी सवारियां नहीं मिल रही है। जिस कारण उन्हें यह बसे भी घाटे पर चलानी पड रही है। इनका कहना है कि जहां पहले रोजाना प्रत्येेक बस का 4 हजार का काउंटर होता था, आज वही 1 हजार रह गया है। जिससे उनके डीजल के भी पैसे पुरे नहीं हो रहे है। वहीं प्राइवेटर बस ऑपरेटरों का कहना है कि चंडीगढ नेशनल हाइवे पर 6 मील के पास रोजाना लगने वाले जाम से भी उन्हें दो चार होना पड़ रहा है जिस कारण भी उनकी बसों में सवारियां सफर नहीं कर रही है। वहीं कुछ निजी बस आपरेटरों ने डीजल के दाम बढ़ाने पर भी सरकार से नाराजगी जताई है। इनका कहना है एक ओर बारिश के चलते कई सड़के बंद पड़ी है, जिस कारण इनकी बसे न चलने से इन्हें नुक्सान उठाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाकर इन्हें एक और झटका दे दिया है। निजी बस ओपरेटरों ने हिमाचल प्रदेश सरकार से डीजल के दाम कम करने की भी मांग उठाई है ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। हालांकि बड़े ऑपरेटरों का काम तो अभी चल रहा है लेकिन छोटे ऑपरेटरों को इस आफत के दौर में दोहरा झटका लगा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

12 hours ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

20 hours ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

22 hours ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

22 hours ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

1 day ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

2 days ago