ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत नाहन के नौणी का बाग में लाल व पीले चंदन के पौधे रोपित कर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सुमित खिमटा ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक माह से अधिक भारी बारिश के कारण भू-स्खलन और लैंड स्लाईड लगातार हो रही है और सिरमौर जिला में भी इससे भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कहीं न कहीं पर्यावरण की उपेक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति सचेत रहकर अधिक से अधिक पौध रोपण करना चाहिए। रोटली क्लब के पौध रोपण अभियान के तहत लगभग 500 पौधे रोपे किए जाएगे जिसमें चंदन, आंवला, जामुन व नीम इत्यादि के पौधे शामिल हैं। इन पौधों को पर्यावरण चैयरमेन रोटरी राजीव बंसल द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश थापा ने उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा का पौधा रोपण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभार जताया। उन्होंने क्लब की पर्यावरण से संबन्धित आगामी योजनाओ को सांझा किया। डॉ. सबलोक, सुशील अत्री, सचिव विभोर, प्रगति सबलोक, शिवानी थापा व कल्पना बंसल सहित इंनरव्हिल क्लासिक की अध्यक्षा भावना रत्न, सचिव रूबी सोलंकी सहित अन्य सदस्यों ने पौध रोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…
( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…