मुख्य समाचार

मंडी : लोक निर्माण मंत्री ने बालीचौकी में की राहत-पुनर्वास कार्यों की समीक्षा

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पिछले कल मंडी जिले के बाढ़ प्रभावित बालीचौकी क्षेत्र का दौरा कर वहां राहत-पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से फौरी राहत राशि दी जा चुकी है। मंत्री ने कहा कि उनके पुनर्वास के लिए आगे भी हर तरह से मदद की जाएगी। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में सरकार पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनका समाधान किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन किटें भी वितरित कीं। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के थलौट, करसोग और जंजैहली डिवीजन को तय बजट के अलावा फौरी तौर पर मरम्मत कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों के मरम्मत कार्यों को शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ में जिन परिवारों के घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं, उनका सुरक्षित जगह पर पुनर्निर्माण के लिए मामला बनाया गया है। इसके लिए प्रक्रियागत औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को मामले को और गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चेत राम ठाकुर, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तरुण ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष टेक सिंह चौहान, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, कार्यकारी एसडीएम नितेश ठाकुर, बीडीओ सुरेंद्र ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 hour ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

20 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

23 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago