मुख्य समाचार

मंडी : खत्म हुआ कृष्ण लाल के परिवार का इंतजार, बीते 11 जुलाई से था लापता

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

संदिग्ध परिस्थितियों में बीते 11 जुलाई से लापता मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के मलोह क्षेत्र से लापता कृष्ण लाल का शव मंगलवार को बीएसएल जलाशय से बरामद हो गया है। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर कृष्ण लाल की पहचान कर हत्या का शक जाहिर किया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम मंडी ने साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को बीएसएल जलाशय में कंट्रोल गेट के समीप एक शव तैरते हुए मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीबीएमबी कर्मचारीयों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा मामले की सूचना लापता कृष्ण लाल के परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और कृष्ण लाल की हत्या का शक जाहिर किया। वहीं डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मौके पर पूरी स्थिति का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया गया है। वहीं मृतक का शव मिलते ही मौके पर माहौल अतिसंवेदनशील हो गया और परिजनों द्वारा कृष्ण लाल की हत्या होने की आशंका जताई गई। स्थानीय पुलिस द्वारा स्थिति को काबू में करने के लिए मंडी पुलिस की विशेष क्वीक रिएशन टीम (QRT) को मौके पर बुलाना पड़ा। मामले में पुलिस द्वारा शक के आधार पर जांच में सम्मिलित किए तीन युवकों का लाई डिटेक्टर और पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया जा रहा है। वहीं कृष्ण लाल के परिजनों ने हत्या का शक जाहिर करते हुए कहा कि कृष्ण लाल को कुछ युवकों द्वारा मारकर जलाशय में फेंका गया है। कृष्ण लाल के शरीर के कुछ भागों पर चोट के निशान हैं और सर व दाढ़ी में एक भी बाल नहीं है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस हत्यारों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाए। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि बीएसएल जलाशय से शव बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम में मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ युवकों को थाना में तलब किया गया है और उनसे पूछताछ भी की जा रही है। दिनेश कुमार ने कहा कि मामले में शक के आधार पर 3 युवकों का लाई डिटेक्टर और पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

10 hours ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

13 hours ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

14 hours ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

2 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

2 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

4 days ago